rohit sharma भारतीय क्रिकेट

8 दिसंबर, रविवार : भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए रहा बुरा दिन । एक-एक कर तीन मैच हारी भारतीय क्रिकेट टीम

Share This Post

8 दिसंबर, रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए बुरा रहा। इस दिन भारतीय क्रिकेट की अलग-अलग टीमों ने 3 मैच खेले और तींनों मैचों में ही भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इनमें से 2 मैचों में तो भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया से ही हार झेलनी पड़ी।

कल एक तरफ जहाँ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन खेला गया, जहाँ भारतीय क्रिकेट टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी वहीं, भारतीय पुरुष क्रिकेट की U-19 टीम ने बांग्लादेश के साथ U-19 एशिया कप का फाइनल दुबई में खेला गया, यहाँ भी भारतीय टीम को 59 रनों से हार झेलनी पड़ी।

कल का तीसरा मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया। इस मैच में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। कुल मिला कर कल के सुपर संडे के दिन भारतीय फैन्स के बीच सन्नाटा ही छाया रहा।

दूसरा टेस्ट तीसरे दिन ही हार गई टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सबसे प्रचलित टूर्नामेंट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टूर्नामेंट फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। कल यानि रविवार, 8 दिसंबर को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल हुआ, जिसमें भारतीय टीम को पूरे 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Aus win

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से डे-नाईट मॉड में खेला गया। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली पारी में भारतीय टीम महज 180 रनों पर ही सिमट गई। इस पहली पारी में भारत की तरफ से नीतीश रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ट्रेविस हेड के शानदार 140 रनों की पारी की बदौलत 337 रन बनाए। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 157 रनों की लीड रखी।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी भारत की टीम महज 175 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए पूरा कर लिया। फिलहाल, यह श्रृंखला अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा टेस्ट मैच अब 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

U-19 एशिया कप के फाइनल में भी मिली भारतीय क्रिकेट टीम को हार

कल यानि रविवार, 8 दिसंबर को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच U-19 एशिया कप का फाइनल मैच भी खेला गया। इस मैच में भी भारत की U-19 टीम को बांग्लादेश के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद अमान की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को महज 198 रनों पर ही रोक दिया।

भारत के सामने लक्ष्य बहुत छोटा था लेकिन भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम के नियमित अन्तराल पर विकेट गिरते रहे और इस तरह से फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हरा कर एशिया कप का खिताब एक बार फिर से अपने नाम कर लिया।

india loss

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी मिली ऑस्ट्रेलिया से हार

भारत की महिला क्रिकेट टीम भी 3 मैचों की वन-डे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया गई हुई है। कल खेले गए इस श्रृंखला के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 122 रनों से हरा कर सीरीज अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 50 ओवर में 371 रनों का स्कोर भारत के सामने रखा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोर्जिया वोल और एलिसा पैरी ने शतक बनाए। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 249 रनों पर ही आउट हो गई। भारत की तरफ से ऋचा घोष सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली। अब अंतिम और तीसरा मैच 11 दिसंबर को खेला जाना है।          

women cricket team

 


Share This Post

Also Read .....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *