IPL Prithvi shaw

Prithvi Shaw की हालत ने ‘मसान’ फ़िल्म के इस सीन की याद दिला दी..

Share This Post

Prithvi Shaw के मौजूदा हालात ने एक फिल्म की याद दिला दी. 2015 में एक फ़िल्म आई ‘मसान’। फ़िल्म में दो चीज़े दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई- एक ‘तू किसी रेल से गुजरती है’ गाना और दूसरा दीपक कुमार का किरदार निभा रहे विक्की कौशल का यह डायलॉग- “साला ये दुःख काहे ख़तम नहीं होता है बे।”

Vicky Kaushal Masaan GIF - Vicky Kaushal Masaan Dukh - Discover & Share GIFs

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की ज़िंदगी को देख कर क्रिकेट फैंस विक्की कौशल के इसी डायलॉग को याद कर रहे हैं।

IPL के आक्शन में Prithvi Shaw की स्थिति

IPL 2025 के लिए ऑक्शन चल रहा है। इस बार के ऑक्शन में अब तक कई चीज़े चौंकाने वाली हुई हैं। जिसमें एक बड़ी ख़बर है पृथ्वी शॉ के बारे में। पृथ्वी शॉ इस बार के ऑक्शन में Unsold रह गए हैं। इन्हें कोई खरीददार नहीं मिल पाया। यूं कहें कि किसी भी टीम ने इनमें रुचि नहीं दिखाई। पिछले सीजन में ये Delhi Capitals के साथ थे।

• कुछ दिन पहले ही पृथ्वी शॉ फिर से ख़बरों में आए थे। महाराष्ट्र की रणजी टीम से भी इन्हें बाहर कर दिया गया था। गुप्त सूत्रों ने यह बताया कि बोर्ड ने इनकी अनुशासनहीनता, लापरवाही और फिटनेस की समस्या के कारण यह फैसला लिया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि, दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पृथ्वी शॉ के फिटनेस इश्यू पर उनका बचाव किया था।

• इससे पहले पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू मैच में शतक लगा कर रातों रात लाइमलाइट बटोरा था। इनकी तुलना किसी ने सचिन से की तो किसी ने वीरेंद्र सहवाग से। पर, समय का पहिया पलटते देर नहीं लगती। अर्श से फर्श पर आ जाने की कहावत पृथ्वी शॉ की लाइफ में सच साबित हो रही है। पहले ये टीम इंडिया से बाहर हुए फिर रणजी टीम से भी और इस बार इन्हें IPL में अभी तक कोई खरीददार नहीं मिला है।

Prithvi

कुल मिला कर, पृथ्वी शॉ के लिए फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्रिकेट फैंस का एक समूह उनके लिए सहानुभूति दिखा रहा है तो एक समूह इस हालात के लिए उनके रवैए को ही जिम्मेवार ठहरा रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही भारत के पूर्व कोच Greg Chappell ने पृथ्वी शॉ के नाम एक सहानुभूतिपूर्ण लेटर लिखा था।

बताते चलें कि IPL 2025 के ऑक्शन में कई दिग्गज क्रिकेटर्स unsold रह गए हैं। इनमें David warner, Kane Williamson, Mayank Aggrawal, Ajinkya Rahane का भी नाम है।


Share This Post

Also Read .....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *