Rishabh Pant से जुड़ी यह ख़बर आगे कई विवादों को देगा जन्म । ऋषभ पंत । IPL 2025
#IPL2025 के लिए चल रहा ऑक्शन फ़िलहाल सुर्खियों में है। इस ख़बर ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे #BorderGawaskarTrophy की ख़बर को भी एक हद तक फीका कर दिया है। इस बार कई बड़े-बड़े खिलाड़ी किसी-न-किसी कारणों से अलग-अलग टीमों में गए हैं। ग़ौरतलब है कि ऋषभ पंत(Rishabh Pant) इस बार #DelhiCapitals की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। इन्हें #LSG ने रिकॉर्ड 27 करोड़ की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जबकि LSG के KL Rahul लखनऊ की टीम में न होकर दिल्ली की टीम में चले गए हैं। वहीं, पिछली बार ट्रॉफी जितने वाली कलकत्ता की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब की टीम में चले गए हैं। कुल मिला कर इस बार का IPL ऑक्शन बड़े फेरबदल वाला साबित हुआ है।

IPL 2025 Auction के बाद Rishabh Pant की नई खबर
#IPL2025Auction में अब तक की सबसे बड़ी बोली में बिकने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अब एक नई ख़बर आ रही है। ऋषभ पंत से जुड़ी यह बड़ी ही ख़बर है, जिसका संबंध न सिर्फ़ IPL से है बल्कि टीम इंडिया से भी है। ऋषभ पंत के बारे में यह खबर उनके दिल्ली की टीम में नहीं बने रह पाने से संबंधित है। इस संबंध में कई तरह के खुलासे सामने आए हैं। यह खुलासा दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक #ParthJindal ने किया है।

#ESPNcricinfo से बात करते हुए एक साक्षात्कार में इन्होंने ऋषभ पंत के अपनी टीम से अलग होने के कारणों पर बात की, जिसमें कई अन्दर की बातें सामने आई हैं। पर्थ जिंदल ने ऋषभ पंत को अपने छोटे भाई जैसा बताया और कहा कि उनके अलग होने से हम काफ़ी निराश हैं।
पर्थ ने यह भी बताया कि उनके दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने का कारण पैसों को लेकर कोई विवाद नहीं था। इसी बीच पर्थ ने खुलासा करते हुए यह भी बताया कि ऋषभ टीम इंडिया का कैप्टन बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। पर्थ जिंदल के इस साक्षात्कार के बाद ऋषभ पंत के बारे में चल रही कई अफवाहों पर विराम लग गया है। कई पूर्व क्रिकेटर और मीडिया के लोग इस सन्दर्भ में ऋषभ के टीम से अलग होने का कारण पैसों को बताया जा रहा था। गौरतलब है कि कुछ ऐसा ही आकलन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी लगाया था। हालाँकि, पर्थ द्वारा दिए गए बयान से अब कुछ और ही बात सामने आ रही है।
पर्थ की यह ख़बर टीम इंडिया में हलचल बढ़ाने वाली है। क्योंकि इस रेस में ऋषभ अकेले नहीं हैं। इस मुद्दे पर फैंस अगर आपस में बटेंगे तो ज़ाहिर-सी बात है क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी भी बटेंगे। ऋषभ पंत से जुड़ी यह ख़बर और भी कई मुद्दों को हवा देगा। पहले ही #Sanjusamson और #KLRahul का फैन बेस पंत को लेकर आक्रामक बना हुआ है। क्रिकेट फैन्स के समूह में यह बात कई सालों से सामने आ रही है कि ऋषभ पंत के ही कारण टीम इंडिया में के. एल. राहुल और संजू सैमसन को नियमित रूप से जगह नहीं मिल पा रही है।

गौरतलब है कि दो साल पहले ऋषभ पंत का नाम टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर चर्चा में आ चुका है। हालाँकि, फिर कार-दुर्घटना होने के बाद यह बात वहीं की वहीं रह गई थी। ऋषभ चोट के कारण एक साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहे। पिछले साल ही IPL के दौरान इन्होंने क्रिकेट में वापसी की और फिर टीम इंडिया में भी। पिछले साल के IPL में भी इन्होंने ज़ोरदार वापसी की और इस बार हुए T-20 वर्ल्ड कप में भी इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। ऋषभ फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की श्रंखला खेल रहे हैं और इसके पहले टेस्ट में भी इन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
