Team India - टीम इंडिया
|

क्या फिर से गाबा का घमंड तोड़ पाएगी टीम इंडिया?

Share This Post

14 दिसंबर, शनिवार से ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया (भारत) के बीच चल रहे लोकप्रिय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा में होने जा रहा है। पांच मैचों की इस श्रृंखला में अभी तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट भारत ने जबकि दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। तीसरे टेस्ट के लिए अब गाबा में स्टेज पूरी तरह से तैयार हो गया है।

मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल क्यों कर रहे हैं ट्रेंड?

शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरे मैच के लिए गाबा के प्रसिद्द मैदान पर एक बार फिर से भिड़ने जा रहे हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल से संबंधित एक ख़बर आ रही है। दूसरा टेस्ट ख़त्म होने के बाद जब एडिलेड से ब्रिसबेन के लिए फ्लाइट लेनी थी, तब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और स्टाफ बस में पहुँच चुके थे। पर, टीम इंडिया के ओपनर और गार्डन में घुमने वाले खिलाडियों में से एक यशस्वी जायसवाल बस में नहीं थे। वे होटल से निकले नहीं थे।

थोड़ी देर इंतजार करने के बाद टीम इंडिया की बस बिना यशस्वी जायसवाल के ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। बाद में, यशस्वी जायसवाल को अलग कार से एयरपोर्ट पहुँचाया गया। यशस्वी जायसवाल की इस अनुशासनहीनता पर रोहित शर्मा काफी गुस्से में दिखे।

यशस्वी जायसवाल

अब तक कैसा रहा है गाबा में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में हुए बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गाबा के मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। दूसरे शब्दों में कहें तो टीम इंडिया ने गाबा का घमंड तोडा था। इस टेस्ट से पहले तक टीम इंडिया ने गाबा के इस मैदान पर कुल 6 टेस्ट मैच खेले थे, और सभी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 2020-21 में टीम इंडिया ने इस मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसमें ऋसभ पन्त मैच के हीरो रहे थे।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट और टीम कॉम्बिनेशन?

तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीतना बहुत ही ज़रूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो WTC के फाइनल की रेस में टीम इंडिया का सफ़र बहुत ही कठिन हो जाएगा। शनिवार से होने जा रहे गाबा के मैदान पर तीसरे टेस्ट के मद्देनज़र मौसम का मिजाज डराने वाला है। वहाँ के मौसम विभाग ने मैच के पाँचों दिन बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना को बताया है। अगर इस परिस्थिति में मैच रद्द होता है तो यह टीम इंडिया के लिए नुकसानदायक होगा। मैच के पहले दिन बरसात होने की 50 प्रति शत संभावना बताई जा रही है। ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए सुखद सन्देश नहीं है।

Virat Kohli

जहाँ तक पिच-रिपोर्ट की बात है गाबा की पिच पेश और बाउंस के लिए जानी जाती है। बहुत अधिक संभावना है कि तीसरे टेस्ट में भी पिच ऐसी ही रहने वाली है। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को पेश और बाउंस का सामना करना पड़ेगा।

कैसा रहेगा टीम कॉम्बिनेशन?

टीम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट की शानदार जीत के साथ गाबा में तीसरे टेस्ट के लिए उतरेगी। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि टीम ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI वही रहने वाला है। अगर जोश हेजलवूड फिट हो जाते हैं तो Scott Boland टीम से बाहर जा सकते हैं। कुल मिला कर ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग XI को लेकर मामला साफ़ दिखाई पड़ रहा है।

तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग XI कैसा होगा, इस पर कई तरह से पेंच फँसा हुआ है। सबसे पहला सवाल रोहित शर्मा की बैटिंग पॉजिशन को लेकर है। क्या वे ओपनिंग करेंगे, या फिर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे या फिर वे पिछले मैच की ही तरह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। इस बात की बहुत अधिक संभावना जतायी जा रही है कि रोहित मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आएंगे।

रोहित sharma

अश्विन की जगह वाशींगटन सुन्दर या फिर रवीन्द्र जडेजा की एंट्री प्लेइंग इलेवन में हो सकती है। वहीं, गेंदबाजी में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप प्लेइंग XI में शामिल किए जा सकते हैं। कुल मिला कर कल टीम इंडिया गाबा के मैदान पर अपनी जीत के सफ़र को जारी रखने के लिए उतरेगी वहीं टीम ऑस्ट्रेलिया गाबा में मिली पिछली हार का बदला लेने।

 


Share This Post

Also Read .....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *