सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final
| |

फाइनल से पहले जानें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक क्या-क्या हुआ?

Share This Post

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final से पहले जान लेते हैं इसके बारे में कुछ तथ्य। यह भारत का एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष BCCI के द्वारा किया जाता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली के नाम पर होता है। सबसे पहली बार इसका आयोजन 2006-07 में हुआ था, जिसमें दिनेश कार्तिक की कप्तानी में तमिलनाडु ने पहला ख़िताब अपने नाम किया था।

इस टूर्नामेंट में T-20 मैच होते हैं जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की रणजी खेलने वाली टीमें हिस्सा लेती हैं। सभी टीमों को अलग-अलग ग्रुप में बाँटा जाता है। सभी टीमों के बीच पहले स्टेज के मैच होने के बाद हर ग्रुप की दो टॉप टीमों को अगले स्टेज के लिए चुना जाता है। फिर इन टीमों में से दो-दो टीमों के बीच सेमी-फाइनल का मुकाबला होता है। इस बार का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final का मुकाबला 15 दिसंबर को मुम्बई और मध्य प्रदेश के बीच बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाना है।

मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 4:30 अपराहन होगी तथा इस फाइनल मैच को Sports 18 network और Jio cinema पर देखा जा सकता है।

अब तक कैसा रहा इस बार का सीजन?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2024 का टूर्नामेंट इस बार 23 नवंबर-15 दिसंबर के बीच हो रहा है। फाइनल को मिला कर इस श्रृंखला में कुल 135 मैच खेले जाने थे। इस बार कुल 38 टीमों ने इस श्रृंखला में हिस्सा लिया जिसे कुल 5 ग्रुप में बाँटा गया। इस बार का सीजन कुछ ख़ास रहा। जिसमें कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बने। इस सीजन के सेमी-फाइनल में बड़ौदा, मुम्बई, दिल्ली और मध्य प्रदेश- ये चार टीमें जगह बना पाईं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final

अब इस टूर्नामेंट के सीजन का आखिरी मैच यानि कि फाइनल अब 15 दिसंबर, रविवार को मुम्बई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाना है। मध्य प्रदेश की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं तो मुम्बई की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। पिछले बार का फाइनल पंजाब ने जीत कर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस बार का किसके नाम जाता है इसका इंतजार क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से है।

ट्रॉफी जितने को लेकर दोनों टीमों की दावेदारी उतनी ही मजबूत दिखलाई पद रही है। अगर टीमों में स्टार खिलाडियों की उपस्थिति के लिहाज से देखा जाय तो मुम्बई की टीम मध्य प्रदेश की टीम से मजबूत दिखाई पड़ती है। मुम्बई की टीम में अजिंक्या रहाने, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव शार्दुल ठाकुर जैसे भारत के लिए खेल चुके बड़े नाम हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की टीम में रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के अलावा सभी नए खिलाड़ी हैं।

जानें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final से पहले कि अब तक किन-किन खिलाड़ियों का रहा जलवा?

बल्लेबाजी की अगर बात करें तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का यह सीजन अजिंक्या रहाने, सकीबुल गनी और रजत पाटीदार के नाम रहा। ये तीनों इस बार के टॉप रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। अजिंक्या रहाने ने इस सीजन में अब तक सर्वाधिक 5 अर्द्ध शतक लगाए, जबकि रजत पाटीदार 4 अर्द्ध शतकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि इस सीजन में अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में उर्विल पटेल (29), रजत पाटीदार (25), भानु पुनिया (25) प्रियांश आर्या (23), श्रेयस अय्यर (21) का नाम आगे रहा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final
रजत पाटीदार

जबकि एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने में तिलक वर्मा सबसे आगे रहे। तिलक ने मेघालय के विरुद्ध 67 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। जबकि उर्विल पटेल के नाम इस सीजन में 2 शतक हैं। वहीं, अगर गेंदबाजी की बात करें तो सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में जगजीत सिंह (18), कुमार कार्तिकेय (16), मुकेश चौधरी (15), श्रेयस गोपाल (14) आदि सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रहे।

अब कल का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी final मैच यह निर्धारित करेगा कि इस बार की ट्रॉफी किसेक हाथों में जाएगी।

 


Share This Post

Also Read .....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *