गाबा टेस्ट मैच

इस बार के गाबा टेस्ट मैच के लिए किन 4 खिलाड़ियों को हमेशा याद रखा जाएगा?

Share This Post

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच(गाबा टेस्ट मैच) फ़िलहाल चल रहा है। भारतीय टीम सुबह खेल शुरू होने के बाद बैकफूट पर थी, जब रोहित शर्मा चौथे दिन का खेल शुरू होने के तुरंत बाद 10 रनों पर ही आउट हो गए। पाँचवें विकेट के रूप में भारतीय कप्तान के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 74 रन पर 5 विकेट था। यहाँ से शायद ही अब किसी को उम्मीद बची थी। सभी को लगभग इस बात का अनुमान लग गया था कि भारत इस बार के गाबा टेस्ट मैच को पारी के अंतर से हारने जा रही है।

भारतीय फैन्स के साथ-साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी निराशा छा गई थी। हालाँकि, K. L Rahul अभी भी विकेट पर डंटे हुए थे। छठे नंबर पर बैटिंग करने आए रवीन्द्र जडेजा, जो कि इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल रहे हैं- ने शानदार बैटिंग की। इसके आगे जो हुआ वह हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। क्योंकि भारतीय टीम जो मैच पारी की हार से हारने जा रही थी, अब इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि गाबा टेस्ट मैच अब भारतीय टीम ड्रा करा ले जाएगी।

गाबा टेस्ट मैच में इन चार खिलाड़ियों की पारी को रखा जाएगा याद

ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने गाबा के मैदान पर गाबा का घमंड तोडा था और ऑस्ट्रेलिया को पहली बार गाबा टेस्ट मैच में गाबा के मैदान पर टेस्ट में हराया था। इस मैच के दो हीरो जिन्हें आज भी उस ऐतिहासिक कारनामें के लिए याद किया जाता है- शुभमन गिल और ऋषभ पंत। इन दोनों खिलाड़ियों ने उस अहम मैच में क्रमशः 91 और 89 रनों की पारी खेलते हुए हारते हुए मैच में भारत को जीत दिलाई थी।

अभी हो रहे गाबा के तीसरे टेस्ट में एक साथ 4 हीरो निकल कर आए जिन्होंने पारी की हार से भारतीय टीम को अब लगभग ड्रा तक पहुँचा दिया है। रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद KL Rahul और Ravinder Jadeja के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारतीय टीम को मैच में वापस ला दिया। रवीन्द्र जडेजा ने शानदार 77 रनों की पारी खेली। इसके बाद 84 रनों पर राहुल के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी इस बार ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके और महज 16 रनों पर पैट कमिंस का शिकार हो गए। इसके बाद आए सिराज और वे भी सस्ते में चलते बने।

गाबा टेस्ट मैच

इस प्रकार अब क्रीज पर भारतीय टीम की आखिरी जोड़ी के रूप में जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप थे। भारतीय टीम पर फॉल ऑन का ख़तरा लगभग तय था। लेकिन, इन दोनों भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को फॉल ऑन के खतरे से आश्चर्यजनक रूप से बाहर किया। चारों तरफ जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है। जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की बल्लेबाजी से भारतीय ड्रेसिंग रूम में उत्साह देखने लायक था। आकाशदीप द्वारा लगाए गए छक्के पर ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

गाबा टेस्ट मैच

क्या है अब गाबा टेस्ट मैच की स्थिति?

गाबा टेस्ट मैच मतलब कि गाबा के मैदान में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 445 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम का ओपनिंग ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर लगभग फेल रहा। फ़िलहाल, भारतीय टीम ने फॉल ऑन के खतरे को टाल लिया है और फ़िलहाल चौथे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन है। जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप क्रमशः 10 और 27 रन पर नाबाद हैं।

अब इस बात की बहुत अधिक संभावना जताई जा रही है कि यह तीसरा टेस्ट अब ड्रा होने जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम के लिए यह रहत की बात होगी। Read Navbharattimes Article on It.


Share This Post

Also Read .....

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *