Border-Gavaskar Trophy (BGT) 2024
इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली ऐतिहासिक श्रृंखला Border Gavaskar Trophy (BGT) के पहले टेस्ट मैच को इंडिया ने 295 रनों से जीत लिया। हर्षित राणा द्वारा ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज Alex Carey को क्लीन बोल्ड करने के बाद ही टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस शानदार और ऐतिहासिक जीत के अलावा इस मैच में और भी ऐसी कई बातें हुईं जिसने क्रिकेट फैन्स का खूब रोमांच बढाया।

यशस्वी जायसवाल ने चौंकाया :
मैच के पहले तक सबकी नज़र यंग टैलेंट यश्वस्वी जायसवाल पर भी थी। ऑस्ट्रेलिया के अपने इस पहले दौरे को लेकर इनके बारे में कई तरह की भविष्यवाणियाँ की गईं। ये पहले मैच की पहली पारी में 0 रन पर आउट हो गए लेकिन कम बैक करते हुए अगली पारी में 161 रनों की शानदार पारी खेली। यशस्वी की इस पारी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। इन्हें दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा भारतीय टीम का अगला लीजेंड बताया जा रहा है।
कोहली के शतकों का सूखा: कोहली टेस्ट मैचों में लंबे समय से कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रह रहे थे, पर इन्होंने इस मैच में अपना 30वां टेस्ट शतक लगाया। इस शतक का इंतजार न सिर्फ कोहली बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को था।
हर्षित राना और नितीश रेड्डी ने बटोरी वाहवाही :
टेस्ट में डेब्यू कर रहे हर्षित राणा और नितीश रेड्डी ने भी अपने-अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाने का काम किया। नितीश रेड्डी ने जहाँ दोनों पारियों में 41 और 38 रनों की शानदार पारी खेली और एक विकेट भी लिया वहीं हर्षित राना ने दोनों पारियों में क्रमशः 3 और 1 विकेट लिए। हर्षित राणा ने अपनी स्पीड और लाइन लेंथ से भी सभी को चौंकाया।
कप्तानी बुमराह की पर लीडरशिप कोहली की:
रोहित अपने पारिवारिक कारणों से पहले टेस्ट के लिए अनुपस्थित रहे। कप्तानी बुमराह को मिली। इन्होंने अपने कप्तानी प्रदर्शन से अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई और पहले मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच भी रहे। पर, पूरे मैच के दौरान कोहली ने जिम्मा संभाला और फील्ड सेटिंग करते रहे। सिर्फ इतना ही नहीं, भारत की team huddle को भी कोहली ने ही सम्बोधित किया। कुल मिला कर पहले टेस्ट मैच में कोहली की सक्रियता आकर्षण का केंद्र रही। कोहली मैदान पर रहें या ड्रेसिंग रूम में, पूरे मैच के दौरान कैमरामेन ने सबसे अधिक कोहली को ही कवर किया।
पहले मैच में Sledging ने भी डाला तड़का:
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का मैच हो और उसमें Sledging ना हो तो मज़ा ही क्या। पहले टेस्ट मैच में Sledging के मामले में भी टीम इंडिया के ही प्लेयर्स आगे रहे। इसमें यशस्वी जायसवाल का Mitchell Starc को sledge करना सबसे मज़ेदार रहा। यशस्वी ने Mitchell Starc द्वारा गेंद डालने के बाद घूरने पर कहा- “it’s coming to slow.” वहीं, दूसरी तरफ, DYsp Mohammed Siraj भी इस मामले में बहुत आगे रहे। कुल मिला कर, क्रिकेट फैंस ने पहले टेस्ट मैच का खूब आनंद उठाया।
जैसा की आप जानते हैं कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जो भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच खेली जाती है, बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई महान ऑलराउंडर एलन बॉर्डर के नाम पर इस ट्रॉफी का नामकरण किया गया है।
ट्रॉफी का इतिहास: इस गेम का सिलसिला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1996 में पहली बार शुरू हुआ था। तब से अब तक, यह श्रृंखला कई यादगार मैचों भर गई है। दोनों टीमों ने खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिससे दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मैच देखने का मौका मिला है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ने कई नए क्रिकेट खिलाड़ियों को जन्म दिया है, साथ ही पुराने खिलाड़ियों को अपने कौशल को साबित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी दिया है। कुल मिलाकर, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी क्रिकेट को बेहतर बनाती है और दो देशों के बीच की खेल-प्रतिस्पर्धा को जीवंत रखती है।