Site icon Supla Shot

क्रिकेट से जुडी बड़ी खबरें : विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा का तूफ़ान, BGT में इस खिलाड़ी ने ली अश्विन की जगह

क्रिकेट
Share This Post

विजय हजारे ट्रॉफी- 2024 का टूर्नामेंट 21 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 23 दिसंबर को हुए केरल और बड़ौदा के खिलाफ मैच में बड़ौदा की टीम ने इस बार का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खो कर 403 रन बनाए। बड़ौदा की तरफ से निनाद राठवा ने 99 गेंदों पर शानदार 136 रन बनाए। निनाद ने अपनी इस पारी में ताबड़तोड़ 19 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा बड़ौदा की तरफ से पार्थ कोहली ने 87 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। अंत में आए बड़ौदा टीम के कप्तान क्रुनाल पंड्या ने 54 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए जिसमें इन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। क्रुनाल के अलावा भानु पुनिया ने भी 15 गेंदों में 37 रनों की आतिशी पारी खेली।      

केरल ने भी जवाब में दिखाया दम

बड़ौदा द्वारा दिए गए 404 रनों के विशाल लक्ष्य को साधने उतरी केरल की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया। केरल के ओपनर के बीच पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद नियमत अंतराल पर केरल के विकेट गिरते रहे। केरल की टीम 45.5 ओवर में 341 रनों पर आल-आउट हो गई। केरल की तरफ से मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मात्र 58 गेंदों में ताबड़तोड़ 104 रनों की पारी खेली जिसमें इन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इनके अलावा केरल की तरफ से रोहन ने 65 जबकि अहमद इमरान ने 51 रनों की पारी खेली।

इस खिलाड़ी ने ली BGT में अश्विन की जगह

रविचंद्रन अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए गाबा में तीसरे टेस्ट मैच के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। सीरीज के बीच में ही अश्विन के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंकाने का काम किया। क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। BGT में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट मुकाबले और बाकी हैं। अश्विन के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने अश्विन की जगह Tanush Kotian को टीम में शामिल किया है।

क्या रही है तनुष की पृष्ठभूमि?

तनुष का जन्म 16 अक्टूबर, 1998 को महाराष्ट्र में हुआ है। ये एक बोलिंग आल राउंडर हैं। तनुष मुम्बई की टीम से ही अपना डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। इन्होंने 2018 में मुम्बई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया। जबकि आईपीएल में तनुष राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से खेलते हैं। इस बार के IPL auction में कोटियन को किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तनुष ने 33 मैचों की कुल 59 पारियों में 2523 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए इतने ही मैचों में 25.70 की औसत से 101 विकेट भी लिया है। तनुष कोटियन ने 2023-24 के रणजी टूर्नामेंट में शानदार आल-राउंड प्रदर्शन दिखाया था और इस  टूर्नामेंट में ये प्लेयर ऑफ़ दी सीरिज भी बने थे। इस टूर्नामेंट में कोटियन ने गेंदबाजी करते हुए 29 विकेट लिए थे और साथ ही बल्लेबाजी करते हुए 41.83 की औसत से 502 रन भी बनाए। इसमें तनुष कोटियन के 5 अर्ध्दशतक और 1 शतक भी शामिल थे। इसी प्रदर्शन के आधार पर ही इनका चयन BGT के लिए किया गया है। कोटियन के भारतीय टीम में चयन के बाद उनका पूरा परिवार खुश है। इसके अलावा मुम्बई के उनके फैन भी इस फैसले पर ख़ुशी मना रहे हैं।         

 


Share This Post
Exit mobile version