एशिया कप में हो रही है भिडंत
29 नवंबर से U-19 एशिया कप क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है। इसका आयोजन इस बार दुबई और शारजहाँ में हो रहा है। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 टीमें खेल रही हैं। जिसे कुल दो ग्रुप A और B में बाँटा गया है। इस बार के ऐसा कप के टूर्नामेंट में भाग ले रही कुल 8 टीमें हैं- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, जापान, यूएई, अफगानिस्तान, और नेपाल। दोनों ग्रुप में चार-चार टीमों को रखा गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप A में हैं। बताते चलें कि पिछले बार के इस टूर्नामेंट को बांग्लादेश की टीम ने जीता था। u-19 के एशिया कप मैच में बांग्लादेश की यह पहली जीत थी। इस बार के टूर्नामेंट में भारत सबसे प्रबल दाबेदारों में से देखा जा रहा है।
भारत-पाक के बीच कैसी रही भिडंत?
30 नवंबर को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। पाकिस्तान के साथ हुए इस रोमांचक मैच में भारत को 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान की टीम का भी यह पहला मैच था। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने बहुत अच्छी शुरुआत की। पाकिस्तान के दोनों ओपनर Shahzaib Khan और Usman Khan ने पहले विकेट के लिए कुल 160 रनों की साझेदारी की। जिसमें Shahzaib ने ताबड़तोड़ 159 रनों की पारी खेली, वहीं Usman ने 60 रन बनाए। Shahzaib ने अपनी इस पारी में 10 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके साथ Shahzaib ने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस तरह से पाकिस्तान ने कुल 50 ओवरों में 7 विकेट खो कर 281 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा। भारत की तरफ से गेंदवाजी करते हुए समर्थ ने 3 और आयुष ने कुल 2 विकेट लिए।
भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों आयुष और वैभव सूर्यवंशी के बीच महज 28 रनों की ही पार्टनरशिप हो पायी। इसके बाद भारत के नियमित अन्तराल पर विकेट गिरते रहे। इस तरह से भारतीय टीम 47.1 ओवरों में 237 रनों पर ही आल आउट हो गई। भारत की तरफ से निखिल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। इसमें इन्होंने कुल 6 चौके और 3 चौके लगाए। निखिल के अलावा भारत की ओर से अन्य कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं छू सका। कुल मिला कर भारत की बल्लेवाजी पाकिस्तान के खिलाफ फेल रही। 159 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले Shazaib Khan को प्लेयर ऑफ़ द मैच के लिए चुना गया।
टूर्नामेंट में कैसी है अब भारतीय टीम की स्थिति?
दुबई में हो रहे U-19 एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक एक मैच खेला है और इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत के अब अगले दो मैच क्रमशः जापान और यूएई के खेले जाने हैं। भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इन दोनों आगामी मैचों को जितना आवश्यक हो गया है। आगे के होने वाले मुकाबले अब और भी दिलचस्प होने वाले हैं। इस बात की बहुत संभावना है कि इस श्रृंखला में आगे भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से भिडंत देखने को मिले।
दोनों टीमों की ऐसी रही प्लेइंग-11
भारत : मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), निखिल कुमार, किरण चोरमाले, हार्दिक राज, मोहम्मद इनान, समर्थ नागराज और युद्धजीत गुहा।
पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), शहजैब खान, उस्मान खान, फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब और नवीद अहमद खान।