Champions Trophy से पहले भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा। इस खिलाड़ी की हुई एक साल बाद वापसी
भारत और इंग्लैंड Champions Trophy के पहले आपस में भिड़ने वाले हैं। इंग्लैंड की टीम 2025 की फरवरी में भारत का दौरा करने वाली है। इंग्लैंड इस दौरे पर भारत के साथ 5 T-20 और 3 वन-डे मुकाबला खेलने वाला है। T-20 मैचों में कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं जबकि वन-डे मैचों में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। भारत के साथ अगले साल फरवरी और मार्च में होने जा रहे मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा हो चुकी है। भारत के लिए इंग्लैंड द्वारा चुनी गई इस टीम में जो रूट को लगभग एक साल के बाद टीम में जगह मिली है।
जो रूट पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से ही इंग्लैंड की वन-डे टीम से बाहर चल रहे थे। इस बीच रूट ने टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन दिखाया जिसके कारण इनकी एक बार फिर से इंग्लैंड की वन-डे टीम में वापसी हुई है।
कुछ ऐसा रहेगा मैच का शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल Champions Trophy के पहले 5 T-20 और 3 वन-डे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। बताते चलें कि Champions Trophy के मैच 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक खेले जाएंगे। Champions Trophy 2025 का आयोजन इस बार पाकिस्तान में होने जा रहा है। भारत के सभी मैच पाकिस्तान से बाहर न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी-2 फरवरी तक खेले जाएंगे 5 T-20 मैच खेले जाएंगे जबकि वन-डे मैच 6 फरवरी-12 फरवरी के बीच खेले जाएंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच ये सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। इसका सीधा प्रसारण Star Sports और hotstar पर होगा।
यह भी पढ़ें- युवराज सिंह स्पेशल
Champions Trophy से पहले कुछ इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम
भारत की तरफ से T-20 की कमान एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव जबकि वन-डे की रोहित शर्मा सँभालने वाले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर की वापसी तय मानी जा रही है। पिछले एक वर्षों से ये भी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच अय्यर ने भारत में हुए कई घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इनके इस लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता वापस इन्हें टीम में ला सकते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ ईशान किशन की टीम में वापसी की बहुत ही कम संभावना दिख रही है। इस श्रृंखला में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की बहुत अधिक संभावना जताई जा रही है। शमी पिछले साल हुए भारत में विश्वकप के बाद से ही अपनी चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल हुए विश्व कप में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में ये भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में सामने आए।
फ़िलहाल, शमी अपनी चोट से उबर चुके हैं और भारत में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे हैं। पिछले एक महीने से शमी के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की भी चर्चा जोरों पर है। शमी इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट में घुसती सम्प्रदायिकता
भारत के लिए इंग्लैंड ने इन खिलाडियों का किया है चयन
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले 5 T-20 और 3 वन-डे मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है। कुछ ऐसा है इंग्लैंड टीम का स्क्वाड :
T-20 की टीम- जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
वन-डे की टीम– जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, मार्क वुड।
