Women's T20 Match

Ireland ने Women’s T20 Match में Pakistan को हराया: रोमांचक जीत की कहानी

Share This Post

Women’s T20 Match में Ireland की शानदार शुरुआत

7 अगस्त 2025 को Clontarf Cricket Club, Dublin में Women’s T20 Match की शुरुआत हुई. जिसमें Ireland Women ने Pakistan Women को 11 रनों से हराया. Ireland के लिए यह एक बड़ी जीत है, अभी हाल ही में Ireland ने Zimbabwe के खिलाफ 3-0 से T20 series में जीत हासिल की थी.

 

Match का Overview: Ireland vs Pakistan

सबसे पहले तो Pakistan ने टॉस जीतकर Ireland को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया. Ireland की batting lineup ने शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद के overs में wickets गिरने से उनकी पारी थोड़ी लड़खड़ा सी गई। फिर भी, Ireland ने 142 रनों का स्कोर बनाया जोकि ऐसे मौके पर बड़ी बात है. जवाब में Pakistan की team ने कोशिश तो अच्छी की, लेकिन Ireland के गेंदबाजों, खासतौर पर Orla Prendergast और Jane Maguire, ने उन्हें 131 रनों पर ही रोक दिया। 11 रनों की जीत Ireland के लिए एक memorable moment बन गया।

 

Ireland की Batting: Amy Hunter और Orla Prendergast की शानदार पारी

opener Amy Hunter ने match की शुरुआत में ही आक्रामक अंदाज का प्रदर्शन किया, ये Ireland की एक शानदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली। हालांकि, Nashra Sandhu ने उन्हें बोल्ड कर Ireland को पहला झटका दे डाला. Gaby Lewis इस match में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं, जिससे Pakistan को शुरुआती बढ़त मिलने में मदद मिली। हालाँकि Orla Prendergast ने 29 रनों की पारी खेलकर team को संभाल लिया। Leah Paul ने भी 28 रनों का योगदान दिया, जिससे Ireland का स्कोर 100 के पार पहुँच गया।

Laura Delany ने इस मैच का एकमात्र छक्का लगाया और कुल 16 रनों की पारी खेली, लेकिन आए चलकर Pakistan की कप्तान Fatima Sana ने चार wickets ले लिए जिससे Ireland की 142 रनों पर ही रुक गया. Rebecca Stokell ने भी 12 रन लिए. यह target Pakistan के लिए आसान नहीं था।

 

Pakistan की Batting: Natalia Pervaiz की कोशिश नाकाम

Ireland को 142 पर रोकने के बाद भी Pakistan की batting की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और 12 overs में वो सिर्फ 54 रन बना सकी जिसमें 5 विकेट भी गये. Natalia Pervaiz ने 29 रनों की पारी खेलकर Pakistan को match में वापस लाने की कोशिश तो की, लेकिन Orla Prendergast ने उन्हें आउट कर दिया और Pakistan की आखरी उम्मीदों भी चली गयी. Rameen Shamim ने 27 और Fatima Sana ने 14 रन जोड़े, लेकिन Jane Maguire और Prendergast की शानदार bowling ने Pakistan को 131 रनों पर ही रोक दिया। Prendergast ने तीन wickets लिए, जबकि Maguire ने दो wickets अपने नाम किए।

 

Women’s T20 Match में Key Performers

Orla Prendergast: Player of the Match

Player of the Match चुना गया Orla Prendergast को, वह भी उनके all-round प्रदर्शन के लिए. उन्होंने न सिर्फ 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, बल्कि तीन wickets भी अपने नाम किये. उनकी performance की वजह से Ireland पूरे match में dominance बना रहा. Prendergast हाल ही में Zimbabwe tour पर भी Player of the Series रह चुकी हैं, और इस match में भी उन्होंने अपनी class दिखाई।

Amy Hunter: Explosive Start

Amy Hunter की 37 रनों की पारी ने Ireland को शुरुआती momentum दिया। उनकी aggressive batting ने Pakistan के गेंदबाजों पर दबाव बनाया जिससे team को एक solid foundation मिला.

Fatima Sana: Pakistan की Star Bowler

Pakistan की तरफ से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा पकिस्तान की कप्तान Fatima Sana का. जिसने चार wickets लेकर Ireland की batting को झटका दिया। हालांकि, वह batting में यह कमाल न कर सकी और 14 रनों की छोटी पारी पर ही सिमट गई. फिर भी, उनकी leadership और bowling skills ने match को competitive बनाए रखा।

Upcoming Matches in the Series

यह तीन मैचों की T20-I series का पहला match था, और अब दोनों टीमें शुक्रवार को Dublin में दूसरे match में आमने-सामने होंगी। अगले मैच में Ireland इस जीत के momentum को continue रखना चाहेगी, जबकि Pakistan की कोशिश होगी की वह  अपनी batting strategy में सुधार करे. यह series दोनों teams के लिए T20 World Cup की preparation के लिए crucial है।

Women’s T20 Match का Importance

यह Women’s T20 Match काफी शानदार रहा. यह मैच न केवल Ireland और Pakistan के बीच एक रोमांचक मुकाबला था, बल्कि यह international women’s cricket के growing popularity को भी दर्शाता है। Ireland की यह जीत उनके लिए एक historic moment है. यह series ICC Women’s T20 World Cup के लिए दोनों teams की तैयारियों को test करेगी

 


Share This Post

Also Read .....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *