भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी(#Mohammedshami) पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। अपने घुटने के ऑपरेशन के बाद वे लम्बे समय बाद हाल ही में हुए रणजी ट्रॉफी के मैच में उतरे थे जिसमें इन्होंने बंगाल की तरफ़ से मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट भी लिया। इससे पहले मोहम्मद शमी ने पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को कई मैच जितने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने इस वर्ल्ड कप में कुल 7 मैचों में 24 विकेट लिया, जिसमें इनका औसत 10.70 का और इकॉनमी 5.26 की रही।
मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में शानदार वापसी करने के बाद से ही इस तेज गेंदबाज के ऑस्ट्रेलिया में हो रहे #BorderGavaskartrophy में शामिल होने की ख़बरें चल रही हैं। इस पर कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं इस पर अभी तक असमंजस बरकरार है।

इसी बीच #BCCI की तरफ से इस बारे में एक बड़ा अपडेट आया है।
#Thetimesofindia की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया है कि मोहम्मद शमी की फिटनेस को BCCI की मेडिकल टीम बहुत नजदीक से देख रही है। इसके साथ ही बोर्ड ने शमी को अपना वजन कम करने और फिटनेस में सुधार करने का टारगेट दिया है। मोहम्मद शमी के ऐसा करने पर ही इन्हें बोर्ड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के लिए हरी झंडी मिल सकती है।
मोहम्मद शमी अगर BCCI की इन शर्तों पर खरा उतरते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के साथ 14 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में शामिल हो सकते हैं। शामी फिलहाल Syed Mushtaq Ali Trophy के T-20 गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इनके पास फ़िलहाल 10 दिनों का समय है। इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम इनके फिटनेस की जाँच करेगी और फिर आगे का निर्णय लिया जाएगा। शमी के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के फैसले का अंतिम निर्धारण अजित अगरकर ही करेंगे, पर इनके फैसले का आधार BCCI की मेडिकल टीम द्वारा दिए गए मोहम्मद शमी की फिटनेस रिपोर्ट ही होगी। शमी की फिटनेस को निरंतर देखने के लिए इनके साथ BCCI के स्पोर्ट्स साइंस हेड नितिन पटेल के अलावा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादेमी के ट्रेनर निशांत बने हुए हैं। इन दोनों के द्वारा शमी की फिटनस पर पूरी तरह से नज़र रखी जा रही है। आगे अपडेट क्या आता है, इसका इंतज़ार सभी को बेसब्री से रहेगा।
क्या ऑस्ट्रेलिया जाएंगे मोहम्मद शमी?
ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की तेज़ पिचों पर शमी टीम इंडिया के लिए काफी मददगार साबित होंगे। यही कारण है कि क्रिकेट फैन्स के अलावा, कई दिग्गज क्रिकेटर भी चाह रहे हैं कि मोहम्मद शमी जल्द-से-जल्द ऑस्ट्रेलिया रवाना हों। BCCI भी मोहम्मद शमी की इस सीरीज में वापसी को लेकर काफ़ी गंभीर दिख रही है। अगर शमी BCCI की शर्तों पर फिट बैठते हैं तो इस बात की बहुत संभावना है कि वे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे।
इससे पहले अभी तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की 5 मैचों की श्रृंखला में एक टेस्ट खेला जा चुका है और इसमें भारतीय टीम ने पर्थ के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इस मैच के बाद भारतीय टीम के खिलाडियों का हौसला बुलंद हैं क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजी की यूनिट ने मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मैच में सर्वाधिक विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुने गए। अब भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी में अगर मोहम्मद शमी शामिल हो जाते हैं तो इससे भारतीय टीम को और भी फायदा होगा। ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले भी शमी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।