अश्विन अपने आँसुओं को पोछ रहे थे और विराट उन्हें गले लगा रहे थे। रविचंद्रन अश्विन के करियर की चर्चा जब भी होगी इस पल को ज़रूर याद किया जाएगा।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरे मैच का आख़िरी दिन। गाबा का ऐतिहासिक मैदान। मैच अब ड्रा की तरफ जा रहा है। कैमरा भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पर फोकस है, लगातार, क्लोजिंग शॉट में। शीशे के भीतर ड्रेसिंग रूम में झाँकता कैमरा। सामने विराट कोहली और की हल्की धुंधली तस्वीर। दोनों एक-दूसरे से बेहद ही नज़दीक…
