Virat Kohli का सफर मेहनत, हिम्मत और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की मिसाल है। सालों में उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए बल्कि उन्होंने ऐसे मैच खेले हैं जो आज के लिए क्रिकेट का मतलब ही बदल कर रख देते हैं। कोहली के करियर में कई बड़ी पारियां आई हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो सिर्फ स्कोर नहीं दिखती है, बल्कि लोगों को जोश से भर देती हैं। ऐसी पारियां जो मुश्किल हालात में भी लड़ना सिखाती हैं। तो जानते हैं 10 सबसे जोरदार और मोटिवेशन देने वाली पारियों के बारे मे, जो हर क्रिकेट फैन को जननी ही चाहिए।
-
IPL 2016 बनाम पंजाब : 113 नॉटआउट (50 बॉल), यह कोहली के करियर की सबसे भावुक पारियों में से एक है। KKR के खिलाफ कैच पकड़ते हुए विराट के हाथ में 8 टांके लगे हुए थे। अगला मैच करो या मरो वाला हालत पर था, डॉक्टरों ने मना कर दिया था खेलने के लिए लेकिन कोहली मैदान पर उतरे और सिर्फ 15 ओवर के मैच में 47 गेंदों में 113 रन मार दिए।
एसी सोच ही उन्हें बाकियों से अलग बनाती है।
-
एशिया कप 2012 बनाम पाकिस्तान : 183 रन (148 गेंद), 330 रन का टारगेट था, और जल्दी ही सहवाग-सचिन आउट हो गए थे। लेकिन कोहली ने पूरी पारी अकेले संभाल ली और 22 चौकों के साथ 183 रन बना दिए। उस दिन हर किसी को समझ आ गया था कि रियल किंग कौन है।
-
वर्ल्ड कप 2011 बनाम बांग्लादेश : 100 नॉटआउट (83 गेंद), Virat Kohli का ये पहला वर्ल्ड कप मैच था। और पहले ही मैच में ही शतक मार दिया था उन्होंने। तेंदुलकर के साथ बैटिंग करते हुए ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि बताया कि नई जनरेशन भी किसी से कम नहीं है।
-
T20 वर्ल्ड कप 2016 बनाम ऑस्ट्रेलिया 82 नॉटआउट (51 गेंद) : भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल लग रहा था। विकेट लगातार गिरते जा रहे थे, लेकिन कोहली ने आखिरी ओवरों में चौकों-छक्कों से पूरा खेल पलट दिया। मैच के बाद धोनी ने सिर्फ इतना कहा कि मुझे एसा लग रहा था कि मैं तो बस शो देख रहा हूँ।
-
एडिलेड टेस्ट 2014 बनाम ऑस्ट्रेलिया : 141 रन (175 गेंद), विराट पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे थे, और 364 रन का टारगेट था। विराट ने सामने से लीड करते हुए 141 रन बना डाले। पर टीम भले हार गई, लेकिन virat kohli ने दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट में भी असली किंग वही है।
-
IPL 2016 बनाम गुजरात : 109 रन (55 गेंद) बारिश की वजह से उस दिन मैच छोटा हुआ था, क्रिस गेल के धीमे स्टार्ट के बाद Virat Kohli ने खुद रफ्तार बढ़ाई और एक ही ओवर में 5 छक्के मार दिए।
-
इंग्लैंड टूर 2018 : 149 रन (225 गेंद), एजबेस्टन
2014 वाला इंग्लैंड मैच Virat kohli के लिए बुरा सपना था। लेकिन 2018 में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और पहले ही टेस्ट में 149 रन बना डाले। जिन्होंने कहा था विराट इंग्लैंड में फ्लॉप था। सबको जवाब मिल गया।
-
साउथ अफ्रीका 2018 : 153 रन (217 गेंद)
सारी टीम बहुत जल्दी आउट हो गई थी, लेकिन विराट डटे रहे और अकेले दम पर 153 रन बनाए उन्होंने। ये पारी सिखाती है कि धैर्य और हिम्मत से बड़ी कोई चीज नहीं होती। इस लिए एक बार इसे जरूर देखना चाहिए।
9. इंडिया बनाम पाकिस्तान 2022 : 82 नॉटआउट (53 गेंद), T20 वर्ल्ड कप में शायद अब तक की सबसे शानदार पारी रही है। पाकिस्तान के बेस्ट बॉलर्स के खिलाफ 31/4 से शुरू करके विराट ने पूरा मैच जीत लिया। मैच के बाद वो बोले आज भगवान खुद मेरे बैट से खेल रहे थे। और यकीन मानो, जो मैने देखा था वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।
-
श्रीलंका 2012 : 133 नॉटआउट (86 गेंद),
40 ओवर में 320 से भी ज़्यादा रन चाहिए थे उस दिन। किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन विराट ने लसिथ मलिंगा की धज्जियां उड़ा दीं और अकेले ही 133 रन बनाकर मैच जिता दिया।
Virat Kohli सिर्फ खिलाड़ी नहीं है, वो एक mindset है।
जब बाकी लोग घबरा जाते हैं, विराट एकदम शांत रहते हैं और वही करते हैं जो सबसे बेहतर होता है मैच के लिए।

