Champions Trophy को लेकर पाकिस्तान ने मानी भारत की माँग...
लेकिन रखी ये शर्तें।
Champions trophy 2025 का आयोजन 19 फरवरी-9 मार्च, 2025 पाकिस्तान में आयोजित होने जा रहा है।
इसमें विश्व की टॉप-8 टीमें भाग लेंगी।
कुछ दिनों पहले ही BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान न जाने की घोषणा की थी।
PTI की एक खबर के अनुसार PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी की Emirates Cricket Board (ECB) के सचिव से मुलाकात हुई है।
अब इस बात की पक्की संभावना दिख रही है कि भारत के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर होंगे।
पाकिस्तान ने ICC के सामने यह शर्त रखी कि आगे भारत अगर ICC टूर्नामेंट आयोजित करता है तो पाकिस्तान के भी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे।
और फाइनल मैच का आयोजन लाहोर, पाकिस्तान में ही होगा, अगर भारत फाइनल में नहीं पहुँचती है तो।