B’Day Boy युवराज सिंह का कैसा रहा है क्रिकेट करियर : Biography
भारतीय क्रिकेट इतिहास के बाएँ हाथ के लोकप्रिय बल्लेबाज और ऑल राउंडर युवराज सिंह का बर्थ डे 12 दिसंबर को है। ये भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद ही लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं। इन्होंने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन से भारतीय टीम को कई महत्त्वपूर्ण मैच जिताए हैं।
जन्म और घर-परिवार
Yuvraj Singh का जन्म 12 दिसंबर, 1981 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। इनके पिता योगराज सिंह भी बतौर क्रिकेटर और बाद में क्रिकेट कोच के रूप में प्रसिद्द रहे हैं। युवराज सिंह को क्रिकेट में लाने में इनके पिता योगराज सिंह का ही योगदान रहा है। इन्होंने ख़ुद से अपने बेटे Yuvraj Singh को क्रिकेट की कोचिंग दी। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के DAV कॉलेज कॉमर्स विषय में अपना ग्रेजुएशन किया।
क्रिकेट करियर की शुरुआत
Yuvraj Singh ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पंजाब की तरफ से U-16 टूर्नामेंट से की। इसके बाद इन्होंने पंजाब की तरफ से U-19 टीम के लिए चुने गए। U-19 खेलते हुए इन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 137 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इसके बाद, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में युवराज का प्रवेश 1997 में हुआ। ओड़िसा के ख़िलाफ़ खेलते हुए अपने पहले मैच में ही ये 0 रन पर आउट हो गए थे। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ U-19 मैच में युवराज सिंह ने भारत की तरफ से कप्तानी भी की। अगले साल, 2000 में हुए U-19 वर्ल्ड कप की टीम में भी ये टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में Yuvraj Singh ने कई मैचों में ऑल राउंड प्रदर्शन कर भारत को मैच जिताए और प्लेयर ऑफ़ दी सीरीज का ख़िताब भी अपने नाम किया। इसी टूर्नामेंट और प्रदर्शन के कारण Yuvraj Singh को भारतीय क्रिकेट टीम से भी बुलावा आ गया।
युवराज सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर
Yuvraj Singh ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ICC Knock Out Trophy में 2000 में केन्या के खिलाफ अपना डेब्यू किया। इन्होंने क्वार्टर फाइनल के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ़ दी मैच के लिए चुने गए। इस मैच में Yuvraj Singh ने शानदार 80 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। कई बार उतार-चढाव होते हुए भी इनका अंतर्राष्ट्रीय करियर अच्छा रहा। युवराज सिंह ने भारत की तरफ से कुल 40 टेस्ट मैच खेले जिनमें इन्होंने 33.9 की औसत से कुल 1900 रन बनाए। जिसमें इनके 3 शतक और 11 अर्द्ध शतक शामिल हैं।

युवराज ने टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट भी लिए। वहीं, वन-डे की बात करें तो Yuvraj ने कुल 304 वन-डे मैचों में 36.5 की औसत से 8701 रन बनाए। वन-डे में कुल 14 शतक और 52 अर्द्ध-शतक लगाए, जिसमें इनका स्ट्राइक रेट भी 87.7 का रहा। वहीं, विकेट की अगर बात करें तो इसकी संख्या 111 रही। T-20 करियर की बात करें तो इन्होंने कुल 58 मैच खेलें जिसमें इन्होंने 136.4 के स्ट्राइक रेट से 1177 रन बनाए और 28 विकेट भी लिए। Yuvraj Singh ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मात्र 12 गेंदों में अर्द्ध शतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।
युवराज सिंह का IPL करियर क्या कहता है?
Yuvraj ने अपना आईपीएल डेब्यू 2008 में kings XI Punjab की टीम से किया। इन्होंने इसके अलावा RCB, delhi daredevils, Sunrisers Hyderabad, Pune Warriors की टीम की तरफ से भी मैच खेले। अपने आईपीएल करियर में कुल 132 मैच खेलते हुए Yuvraj Singh ने 2750 रन बनाए और 36 विकेट लिया। इन्होंने आईपीएल में 13 अर्द्धशतक लगाए जबकि ये एक भी शतक बनाने में असफल रहे।

Yuvraj Singh 12 नम्बर की जर्सी पहनते थे। ये कई महत्त्वपूर्ण मैचों में भारत को जीत दिलाने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 19 सितम्बर, 2007 को तेज गेंदबाज Stuart Broad के एक ही ऑवर में 6 गेंदों पर 6 छके लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। युवराज सिंह ने 27 प्लेयर ऑफ़ दी मैच और 7 प्लेयर ऑफ़ दी सीरीज जीता है। इनको कैंसर बीमारी का भी सामना करना पड़ा। इस बीमारी से उबरने के बाद इन्होंने फिर से क्रिकेट खेली। ये अब youwecan नाम से एक NGO भी चलाते हैं।

2 Comments